लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद ट्रंप के आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी: निक्की हेली

By भाषा | Updated: January 9, 2021 13:56 IST

Open in App

(ललिल के झा)

वाशिंगटन, नौ जनवरी भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से उनके समर्थकों के कैपिटल (संसद भवन) पर हमला करने के लिए भड़कने का दावा करते हुए इसकी निंदा की कहा कि चुनाव बाद उनके आचरण की ‘इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी।’’

हेली ने रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति की शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई एक बैठक में कहा, ‘‘हम अपने अहम मतभेदों के बारे में चर्चा कर सकते हैं, और हमें ऐसा करना चाहिए, लेकिन हमें अमेरिका की जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बंद करना चाहिए--- और इस रिपब्लिकन पार्टी को आगे का रास्ता दिखाना चाहिए।’’

अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार के हेली के भाषण के अंशों को प्रकाशित किया है। ‘पोलिटिको’ ने सबसे पहले उनकी टिप्पणी प्रकाशित की थी।

हेली ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने हर बार सही शब्दों का चयन नहीं किया। ‘चारलोटेजविले’ में उनकी बात गलत थी, और मैंने उनसे उस वक्त भी यह कहा था। कल भी उन्होंने गलत बात कही और ये महज शब्द नहीं हैं। चुनाव के दिन से उनके आचरण की इतिहास निर्मम व्याख्या करेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम इस बारे में दबे स्वर में बात कर सकते हैं, हम इस बारे में शिकायत कर सकते हैं, हम इसके लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा सकते हैं या हम इस बारे में कुछ कर भी सकते हैं। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो राजनीति में शिकायत करने जैसा कुछ नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो