लाइव न्यूज़ :

आरोप तय होने से पहले ट्रंप की कंपनी के वित्तीय प्रमुख ने समर्पण किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक जुलाई (एपी) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एलन वीसलबर्ग ने कंपनी के परिचालन के तरीकों पर चल रही जांच के दौरान संभावित रूप से आरोप तय होने से पहले ही बृहस्पतिवार सुबह समर्पण कर दिया। कई समाचार संस्थानों ने यह खबर जारी की है।

वीसलबर्ग को सुबह 6:20 बजे के आसपास मैनहट्टन की अदालत में वकील के साथ जाते हुए देखा गया। न्यूयॉर्क के अभियोजक ट्रंप के कारोबारों के संचालन के तरीकों में दो साल से चल रही जांच में पहली बार उनकी नाम वाली कंपनी तथा उसके वित्तीय प्रमुख वीसलबर्ग को कर संबंधी अपराधों के लिए आरोपित करने की घोषणा बृहस्पतिवार को कर सकते हैं।

ट्रंप की कंपनी और उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एलन वीसलबर्ग के खिलाफ आरोपों का खुलासा बुधवार रात को नहीं किया गया लेकिन मामले से जुड़े दो लोगों के अनुसार मैनहट्टन की एक राज्य अदालत में अभियोग दर्ज करने से पहले बृहस्पतिवार दोपहर को आरोपों को सार्वजनिक किया जा सकता है।

अभी इस तरह का कोई संकेत नहीं मिला है कि क्या जांच के इस स्तर पर ट्रंप को भी आरोपित किया जाएगा। मैनहट्टन के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी साइरस वेंस जूनियर तथा न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेतितिया जेम्स ने मामला दर्ज कराया था। दोनों ही डेमोक्रेट हैं।

ट्रंप ने बुधवार को टेक्सास की यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क मामले के बारे में संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। इससे पहले रिपब्लिकन नेता ने न्यूयॉर्क के अभियोजकों की निंदा करते हुए उन्हें ‘अशिष्ट, खराब तथा पूरी तरह पूर्वाग्रह से ग्रस्त’ बताया था। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उनकी कंपनी की गतिविधियां पूरे अमेरिकी कारोबारी समुदाय के मानक परिचालन के अनुरूप हैं और किसी भी तरह से अपराध नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?