लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के सहयोगी ने बाइडन को ‘बहुत पेशेवर तरीके से सत्ता हस्तांतरण’ का वादा किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:47 IST

Open in App

दुबई, 16 नवम्बर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने देश के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रशासन का ‘‘बहुत पेशेवर तरीके से हस्तांतरण’’ का वादा किया है। हालांकि ट्रंप अभी भी दावा कर रहे हैं कि नवम्बर में हुए चुनाव में वह जीते हैं।

ओ ब्रायन ने यह वादा एक साक्षात्कार में किया जिसका प्रसारण सोमवार को हुआ।

रॉबर्ट ओ' ब्रायन ने ‘ग्लोबल सिक्योरिटी फोरम’ में कई बार प्रशासन के हस्तांतरण का उल्लेख किया। उन्होंने उन शांति समझौतों का उल्लेख किया जो बहरीन, सूडान और संयुक्त अरब अमीरात ने इजराइल के साथ किये हैं। उन्होंने इन समझौतों को ट्रंप के लिए ‘‘एक महान उपलब्धि बताया।’’

ओ ब्रायन ने स्वीकार किया कि ट्रंप के समक्ष अदालत में काफी चुनौतियां हैं।

ओ ब्रायन ने कहा कि अगर बाइडन-हैरिस विजेता होते हैं और चीजें निश्चित तौर पर उसी दिशा में जाती प्रतीत हो रही हैं तो बहुत पेशेवर प्रशासनिक हस्तांतरण होगा। इसके बारे में कोई सवाल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात