लाइव न्यूज़ :

चंदा एकत्र करने के कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे ट्रंप

By भाषा | Updated: April 11, 2021 09:14 IST

Open in App

पाम बीच (अमेरिका), 11 अप्रैल (एपी) नया राजनीतिक दल बनाने का संकेत दे चुके अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां रिपब्लिकन पार्टी के लिए चंदा एकत्र करने के कार्यक्रम में जीओपी (ग्रैंड ओल्ड पार्टी) को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

रिपब्लिकन पार्टी को जीओपी भी कहा जाता है।

‘द एसोसिएटिड प्रेस’ को मिले ट्रंप के तैयार भाषण के अनुसार ट्रंप यहां फ्लोरिडा के मार-ओ-लागो रिसॉर्ट में बंद कमरे में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

ट्रंप ऐसे समय में यह संदेश देंगे, जब रिपब्लिकन अधिकारी पार्टी की राजनीति में ट्रंप के जारी नेतृत्व, पार्टी के लिए चंदा एकत्र करने की उनकी प्रतिबद्धता और 2024 के लिए उनकी योजनाओं को लेकर जीओपी के भीतर जारी कलह को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रंप के तैयार भाषण में लिखा हैं, ‘‘हम यहां रिपब्लिकन पार्टी के भविष्य पर बात करने के लिए आज रात एकत्र हुए हैं। हम इस बात पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं कि हमें हमारे उम्मीदवारों को जीत की राह पर अग्रसर करने के लिए क्या करना चाहिए।’’

उनके भाषण में लिखा है, ‘‘मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि 2022 में हम प्रतिनिधि सभा में जीत हासिल करेंगे और सीनेट पर फिर पर दबदबा बनाएंगे तथा इसके बाद 2024 में कोई रिपब्लिकन उम्मीदवार ही व्हाइट हाउस जीतेगा।’’

इस कार्यक्रम के बावजूद पार्टी को लेकर ट्रंप की प्रतिबद्धता के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने साल की शुरुआत में नया राजनीतिक दल बनाने की संभावना जताई थी और करीब एक महीने पहले उनकी राजनीतिक कार्य समिति ने ‘रिपब्लिनक नेशनल कमेटी’ एवं अन्य को पत्र लिखकर कहा था कि वे चंदा एकत्र करने के लिए ट्रंप के नाम या तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक