लाइव न्यूज़ :

ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव की बहस से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित थे : पूर्व सहयोगी की किताब में दावा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 10:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो दिसंबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर 2020 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने प्रतिद्वन्द्वी जो बाइडन के साथ हुई पहली बहस से तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यह दावा उनके पूर्व ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ मार्क मीडोज़ ने अपनी नयी किताब में किया है।

इस किताब का आधिकारिक रूप से विमोचन सात दिसंबर को होगा। लेकिन इससे पहले गार्जियन को प्राप्त ‘दि चीफ़ ऑफ स्टाफ़’ नाम से लिखी किताब की प्रति के मुताबिक, तत्कालीन राष्ट्रपति कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए थे लेकिन कुछ समय बाद हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई और उन्होंने अपना सामान्य कामकाज शुरू कर दिया जिसमें अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी के साथ बहस में शामिल होना भी था। हालांकि, ट्रंप ने बुधवार को इसे ‘फर्जी खबर’ करार दिया है।

अगर मीडोज के खुलासे की पुष्टि होती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस अपने कर्मचारियों में संक्रमण फैलने के बावजूद वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहा था जबकि ट्रंप को अंतत: अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मीडोज ने बताया कि मुझे पहली बहस से पहले कोविड-19 का संक्रमण था, यह फर्जी खबर है। जांच में साबित हुआ था कि पहली बहस से पहले मुझे संक्रमण नहीं था।’’

मिडोज ने भी ट्रंप के बयान को बुधवार को रीट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सही हैं कि यह खबर फर्जी है। उनके अनुसार, दरअसल उस घटना को गलत संदर्भ में लिया गया है क्योंकि किताब में गलत रिपोर्ट आने की बात की गई है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से दो टेस्ट हुए थे जिनमें से एक में ट्रंप की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन कुछ ही समय बाद दूसरी रिपोर्ट निगेटिव भी आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा