लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की चेतावनी- हांगकांग संकट से जिस तरह निपट रहा है चीन उस पर उनके प्रशासन पूरी नजर है, व्यापार को लेकर भी किया आगाह

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:10 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘‘वर्षों तक व्यापार व्यवस्था में इन गड़बड़ियों को बर्दाश्त, नजरअंदाज या यहां तक कि प्रोत्साहित किया गया।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘वैश्विकता’’ के कारण विश्व नेताओं ने अपने ही राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा, ‘‘वर्षों तक व्यापार व्यवस्था में इन गड़बड़ियों को बर्दाश्त, नजरअंदाज या यहां तक कि प्रोत्साहित किया गया।’’उन्होंने कहा कि ‘‘वैश्विकता’’ के कारण विश्व नेताओं ने अपने ही राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में चीन को आगाह करते हुए एलान किया कि बीजिंग द्वारा व्यापार व्यवस्था में ‘‘गड़बड़ी’’ किये जाने का समय खत्म हो गया है और उन्होंने उससे हांगकांग के ‘‘जनजीवन के लोकतांत्रिक तरीकों’’ की रक्षा करने का आह्वान किया।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘‘वर्षों तक व्यापार व्यवस्था में इन गड़बड़ियों को बर्दाश्त, नजरअंदाज या यहां तक कि प्रोत्साहित किया गया।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘वैश्विकता’’ के कारण विश्व नेताओं ने अपने ही राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘लेकिन जहां तक अमेरिका का संबंध है, वे दिन अब खत्म हो गए हैं। ’’उन्होंने कहा कि हांगकांग में संकट से जिस तरीके से चीन निपट रहा है उस पर उनका प्रशासन ‘‘सावधानीपूर्वक नजर’’ रख रहा है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘विश्व यह उम्मीद करता है कि चीन सरकार अपनी बाध्यकारी संधि का सम्मान करेगी और हांगकांग की आजादी और कानूनी व्यवस्था तथा जीवनशैली के लोकतांत्रिक तरीकों की रक्षा करेगी।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनसंयुक्त राष्ट्रबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा