लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने अमेरिकी अदालत प्रणाली को आड़े हाथों लेते हुये कहा : शीर्ष न्यायालय में सुनवाई मुश्किल

By भाषा | Updated: November 30, 2020 01:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी एवं गडबड़ी के उनके आरोपों की सुनवाई अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में मुश्किल है। इसके साथ ही ट्रंप ने अदालतों पर उनके मामलों की सुनवाई से इनकार करने का आरोप लगाते हुए दोहराया कि वह इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे कि वह चुनाव हार चुके हैं ।

ट्रंप ने अमेरिका में तीन नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में मिली शिकस्त को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और उनकी अधिकतर कानूनी चुनौतियां खारिज हो चुकी हैं ।

ट्रंप ने एक टीवी साक्षात्कार में बिना किसी साक्ष्य के आरोप लगाया कि उनके चुनावी मुकदमों को गलत तरीके से रोक दिया गया । इसके साथ ही उन्होंने देश की न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठाया ।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ''हम साक्ष्य प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं और न्यायाधीशों ने हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी । हमारे पास बहुत से साक्ष्य हैं । आपने संभवत: पिछले हफ्ते बुधवार को देखा कि पे​न्सि​ल​वेनिया में हमारी सुनवाई होनी थी…। ’’

चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ट्रंप का यह पहला साक्षात्कार था । इन चुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन विजेता बन कर उभरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात