लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनियों को संरक्षण देने वाले कानून के खिलाफ वीटो के इस्तेमाल की धमकी दी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 11:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेट कंपनियों को संरक्षण देने वाले उस कानून के खिलाफ वीटो के इस्तेमाल की धमकी दी है, जो कंपनियों को उनके यूजर द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के लिए जवाबदेह बनाने से बचाता है।

ट्रंप ने मंगलवार रात को ट्वीट कर 1996 ‘कम्युनिकेशंस डीसेंसी एक्ट’ की धारा 230 पर निशाना साधा। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि किसी सोशल मीडिया मंच पर की गई किसी पोस्ट के कारण उसके साथ कुछ गलत हुआ है, तो वह इस धारा के कारण सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ मुकदमा नहीं कर सकता।

ट्रंप ने धारा 230 को ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा एवं चुनाव की अखंडता के लिए गंभीर खतरा’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यदि बहुत खतरनाक एवं अनुचित धारा 230 को राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) के हिस्से के तौर पर पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाता है, तो मुझे इस कानून के खिलाफ स्पष्ट रूप से वीटो का मजबूरन इस्तेमाल करना होगा।’’

सोशल मीडिया कंपनियां पिछले कई महीने से ट्रंप के निशाने पर हैं। ट्रंप का दावा है कि वे रूढ़ीवादी आवाजों के साथ भेदभाव करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें