लाइव न्यूज़ :

ट्रंप अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति: बाइडन

By भाषा | Updated: January 9, 2021 10:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं।

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने या उनके कार्यकाल के बचे हुए 12 दिन से पहले उन्हें हटाने संबंधी प्रश्न पर बाइडन ने कहा कि 20 जनवरी को उनका पद संभालना ही ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका है।

बाइडन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ''मैं एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि वह (ट्रंप) इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। वह अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। लिहाजा उन्हें हटाने के विचार का मेरे हिसाब से कोई मतलब नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका 20 जनवरी को मेरा शपथ ग्रहण है। उससे पहले या बाद में क्या कार्रवाई की जाए, इसपर कांग्रेस को फैसला लेना है। मैं बस उनके पद छोड़ने को लेकर उत्सुक हूं।''

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने ट्रंप के बारे में जितना सोचा था, वह उससे भी कहीं आगे निकले।

बाइडन ने कहा, ''उनकी वजह से देश को और हमें पूरी दुनिया में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। वह इस पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना