लाइव न्यूज़ :

ट्रंप समर्थक कैपिटल परिसर में घुसे, हिंसा में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 10:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हिंसक तरीके से कैपिटल परिसर पर कब्जा करने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई।

वाशिंगटन डीसी पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कोंटे ने बताया कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल परिसर में हंगामे किए जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है जिसे पुलिस ने गोली मारी थी। महिला के अलावा तीन लोगों की मौत ‘चिकित्सकीय आपात स्थिति’ में हुई।

पुलिस ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी और ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल परिसर में घंटों तक हंगामे के बीच ऐसे रसायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया, जिससे जलन होती है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बुधवार शाम तक कैपिटल इमारत को प्रदर्शनकारियों से मुक्त करा लिया।

कैपिटल इमारत में भीड़ ने एक अवरोधक दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की थी। यहां पुलिस अवरोधक के दूसरी तरफ बंदूकों के साथ खड़ी थी। महिला को बुधवार को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

डीसी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो पाइप बम भी बरामद हुए। इसमें से एक बम डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के बाहर और एक बम रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के बाहर मिला है। वहीं पुलिस को एक ऐसा वाहन भी मिला जिसमें लंबी बंदूक रखी थी। वहीं कैपिटल मैदान में मोलोतोव कॉकटेल मिला, जिसे पेट्रोल बम भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना