लाइव न्यूज़ :

ट्रंप अब भी रिपब्लिकन पार्टी में अपना प्रभाव बनाए रखना चाहते है, शिफ ने जताई चिंता

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी में अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश जारी रखे हुए है और वह राष्ट्रपति पद के लिए बार फिर चुनाव मैदान में उतरने की मंशा रखते हैं।

ट्रंप को राष्ट्रपति का पद छोड़े लगभग एक साल होने वाला है लेकिन वह अब भी अपने प्रभाव को बनाये रखने के प्रयासों में लगे हुए है।

वहीं, अमेरिकी चुनावों में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच वाली खुफिया समिति के अध्यक्ष और ट्रंप के खिलाफ पहले महाभियोग का नेतृत्व करने वाले एडम शिफ भी उन्हें घेरने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी राजनीतिक मंच पर ट्रंप की उपस्थिति रही तो यह लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे से कम नहीं होगा।

शिफ ने सी-स्पैन के ‘बुक टीवी’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम देश को दिखाना चाहते हैं कि छह जनवरी को कैपिटल (संसद भवन) पर हमले की घटना कैसे हुई। हम बताना चाहते हैं कि कैसे हमारे निर्वाचन को लेकर फैलाए गए बड़े झूठ ने हजारों लोगों को अपनी ही सरकार पर हमले के लिए प्रोत्साहित किया।’’ यह साक्षात्कार रविवार से एक सप्ताह तक कड़ियों में प्रसारित किया जाएगा।

शिफ ने सवाल किया, ‘‘राष्ट्रपति को इस रैली की क्या जानकारी थी और जब उन्हें जानकारी मिली तो क्या किया? क्यों यह इतने लंबे समय तक चला? ऐसे में कई अहम सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने बाकी है।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप के खिलाफ जांच कर रही समिति ‘ सटीक रिपोर्ट देगी’, ठीक वैसे ही जैसे 9/11 हमले पर गठित समिति ने 2001 में अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की विस्तृत जांच करने के बाद दी थी।

वहीं ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट ‘‘सत्ता के नशे’ में चूर हैं। उन्होंने अपने पूर्व कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि वे समिति के बुलावे पर बयान देने नहीं जाए। पूर्व राष्ट्रपति अपने रुख पर अड़े हैं कि राष्ट्रपति नहीं होने पर भी उन्हें कार्यकारी विशेषाधिकार प्राप्त है।

गौरतलब है कि समिति ने इस सप्ताह घोषणा की है कि अगर ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन समन का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ अवमानना के लिए समिति मतदान करेगी।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘चरमपंथी वाम डेमोक्रेट रूस के नाम पर फर्जी मामला बनाने और फर्जी महाभियोग चलाने की कोशिश कर चुके हैं और अब एक बार फिर वे कांग्रेस का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा