लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ को बर्खास्त करने का संकेत दिया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:23 IST

Open in App

ओपा-लौका (अमेरिका), दो नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह मंगलवार को होने वाले चुनाव के बाद डॉ एंटोनी फौसी को बर्खास्त कर सकते हैं। ट्रंप और देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ के बीच दरार गहरी होती जा रही है। वहीं अमेरिका कोरोना वायरस से जूझ रहा है।

फ्लोरिडा के ओपा-लोका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने इस बात पर हताशा जताई कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि का खबरों में अब भी प्रमुख स्थान है। इसके बाद राष्ट्रपति के समर्थकों ने “फौसी को बर्खास्त“ करो के नारे लगाने शुरू कर दिए।

सोमवार रात को ट्रंप ने हजारों समर्थकों को जवाब दिया, “ किसी से कहिएगा नहीं, लेकिन चुनाव के बाद तक मुझे थोड़ा इंतजार करने दीजिए।“

उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों की “सलाह“ को सराहते हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले कहा था कि वह चुनाव से पहले लोकप्रिय और सम्मानित डॉक्टर को बर्खास्त करने के राजनीतिक नुकसान को लेकर चिंतित हैं।

फौसी ने कहा था कि ट्रंप ने वायरस को नियंत्रित करने को लेकर उनकी सलाह को नज़रअंदाज किया और करीब एक महीने से उनकी राष्ट्रपति से बातचीत नहीं हुई है।

फौसी ने यह भी कहा था कि अगर बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए और उपाय नहीं किए गए तो सर्दियों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 2,30,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला