लाइव न्यूज़ :

चुनाव विवाद में सेना को नहीं घसीटें ट्रंप: अमेरिका के 10 पूर्व रक्षा मंत्रियों ने दी चेतावनी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 10:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार जनवरी (एपी) अमेरिका के 10 पूर्व रक्षा मंत्रियों ने देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सचेत किया है कि वह चुनाव में कथित ‘‘धोखाधड़ी’’ के अपने दावों को साबित करने के लिए सेना को इसमें नहीं घसीटें।

उन्होंने ट्रंप से कहा कि ऐसा करने से देश में ‘‘खतरानाक, गैरकानूनी एवं असंवैधानिक स्थिति’’ पैदा हो जाएगी।

ये 10 पूर्व रक्षा मंत्री डेमोक्रेट और रिपब्लिक पार्टी दोनों से हैं।

पूर्व रक्षा मंत्रियों ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में रविवार को प्रकाशित एक लेख में अपने विचार साझा किए हैं और राष्ट्रपति पद छोड़ने को लेकर ट्रंप की अनिच्छा पर सवाल खड़े किए हैं।

लेख में उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी सेना को चुनाव संबंधी विवाद में घसीटने के प्रयास देश को खतरनाक, गैरकानूनी और अंसवैधानिक स्थिति में ले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि तीन नवंबर के चुनाव और कुछ राज्यों में पुन: मतगणना तथा अदालत में असफल चुनौती के बाद नतीजे स्पष्ट हैं।

लेख में पूर्व रक्षा मंत्रियों ने ट्रंप को अपने चुनावी दावों के लिए सेना के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिली समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों में सेना की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेना की निष्ठा किसी पार्टी के एक नेता के प्रति नहीं, बल्कि संविधान के प्रति है।

इस लेख पर डिक चेनी, विलियम पेरी, डोनाल्ड रम्सफेल्ड, विलियम कोहेन, रॉबर्ट गेट्स, लियोन पैनेटा, चक हैगेल, ऐश कार्टर, जेम्स मैटिस और मार्क एस्पर ने हस्ताक्षर किए हैं। मैटिस ट्रंप के पहले रक्षा मंत्री थे। उनके 2018 में इस्तीफे के बाद एस्पर को रक्षा मंत्री बनाया गया था, लेकिन तीन नवंबर को चुनाव के कुछ दिन बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL Auction 2026: विराट कोहली के साथ जुगलबंदी करेंगे वेंकटेश अय्यर, 7 करोड़ में बिके, रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करेंगे क्विंटन डी कॉक

क्रिकेटIPL 2026 Auction: नीलामी में 25.2 करोड़ रुपये में बिकने के बावजूद कैमरन ग्रीन को मिलेंगे ₹18 करोड़, जानें क्यों?

क्रिकेटIPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन को केकेआर ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा, IPL ऑक्शन के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

क्रिकेटIPL Auction 2026: 2 करोड़ में बिके डेविड मिलर, दिल्ली कैपिटल्स में मचाएंगे धमाल, पृथ्वी शॉ, कॉनवे, जेक फ्रेजर और सरफराज खान अनसोल्ड

क्रिकेटIPL 2026 Auction Budgets: केकेआर ₹64 करोड़ के पर्स के साथ होगी हावी, MI के पास सबसे कम ₹2.5 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल