लाइव न्यूज़ :

चुनाव विवाद में सेना को नहीं घसीटें ट्रंप: अमेरिका के 10 पूर्व रक्षा मंत्रियों ने दी चेतावनी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार जनवरी (एपी) अमेरिका के 10 पूर्व रक्षा मंत्रियों ने देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सचेत किया है कि वह चुनाव में कथित ‘‘धोखाधड़ी’’ के अपने दावों को साबित करने के लिए सेना को इसमें नहीं घसीटें।

उन्होंने ट्रंप से कहा कि ऐसा करने से देश में ‘‘खतरनाक, गैरकानूनी एवं असंवैधानिक स्थिति’’ पैदा हो जाएगी।

ये 10 पूर्व रक्षा मंत्री डेमोक्रेट और रिपब्लिक पार्टी दोनों से हैं।

पूर्व रक्षा मंत्रियों ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में रविवार को प्रकाशित एक लेख में अपने विचार साझा किए हैं और राष्ट्रपति पद छोड़ने को लेकर ट्रंप की अनिच्छा पर सवाल खड़े किए हैं।

लेख में उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी सेना को चुनाव संबंधी विवाद में घसीटने के प्रयास देश को खतरनाक, गैरकानूनी और अंसवैधानिक स्थिति में ले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि तीन नवंबर के चुनाव और कुछ राज्यों में पुन: मतगणना तथा अदालत में असफल चुनौती के बाद नतीजे स्पष्ट हैं।

लेख में पूर्व रक्षा मंत्रियों ने ट्रंप को अपने चुनावी दावों के लिए सेना के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिली समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों में सेना की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेना की निष्ठा किसी पार्टी के एक नेता के प्रति नहीं, बल्कि संविधान के प्रति है।

इस लेख पर डिक चेनी, विलियम पेरी, डोनाल्ड रम्सफेल्ड, विलियम कोहेन, रॉबर्ट गेट्स, लियोन पैनेटा, चक हैगेल, ऐश कार्टर, जेम्स मैटिस और मार्क एस्पर ने हस्ताक्षर किए हैं। मैटिस ट्रंप के पहले रक्षा मंत्री थे। उनके 2018 में इस्तीफे के बाद एस्पर को रक्षा मंत्री बनाया गया था, लेकिन तीन नवंबर के चुनाव के कुछ दिन बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें