लाइव न्यूज़ :

ट्रंप को अब हार स्वीकार कर लेनी चाहिए: ओबामा

By भाषा | Updated: November 16, 2020 11:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 नवंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्वीकार कर लें कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से हार चुके हैं क्योंकि अब चुनाव के परिणामों में बदलाव आने की कोई गुंजाइश नहीं है।

ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। उन्होंने हार को अस्वीकार करते हुए पेनसिल्वेनिया, नेवाडा, मिशिगन, जॉर्जिया और एरिजोना में चुनाव के परिणामों को चुनौती दी है। साथ ही विस्कोंसिन में पुनर्मतगणना की मांग की है।

ट्रंप का आरोप है कि इन सभी राज्यों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हुई है।

बाइडन को 538 इलेक्ट्रोरल कॉलेज वोट में से 306 वोट मिले जो आवश्यक संख्या 270 से बहुत अधिक है।

सीबीएनएस न्यूज को दिए साक्षात्कार में जब ओबामा से पूछा गया कि क्या यह वक्त ट्रंप के हार स्वीकार कर लेने का है तो उन्होंने कहा, ‘‘निश्चत ही।’’

इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को हुआ।

ओबामा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उन्हें हार स्वीकार कर लेनी थी - संभवत: चुनाव के एक दिन बाद या फिर दो दिन बाद तो कर ही लेना चाहिए था। आप आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि जो बाइडन ने आसान जीत दर्ज की है। इन राज्यों के परिणामों में बदलाव आने की कोई संभावना नहीं है जिससे कि चुनाव परिणाम का नतीजा पलट सके।’’

ओबामा ने आरोप लगाया कि ट्रंप के तहत व्हाइट हाउस आगामी प्रशासन के लिए सामान्य कोष और सुविधाएं जारी करने से इनकार कर रहा है। चुनाव में जीते बाइडन को गोपनीय सुरक्षा जानकारियां नहीं दी जा रही हैं जैसी ट्रंप को दी जाती थी जब वह निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?