लाइव न्यूज़ :

भारत को बड़ा फायदा पहुंचा सकता है अमेरिका, यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बयान

By भाषा | Updated: February 21, 2020 10:13 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत आने से कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बयानडोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था में खर्च होंगे करोड़ों

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा से कुछ दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ‘बेजोड़’ व्यापार समझौता’ हो सकता है। ट्रंप ने लास वेगास में ‘होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी’ कार्यक्रम की शुरुआत में कहा, ‘‘ हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं।

हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ, तो इसी प्रक्रिया धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ हो सकता है कि हम इसे धीमा करें या इसे चुनाव के बाद करें। मेरा मानना है कि ऐसा भी हो सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘ हम तभी समझौता करेंगें जब यह अच्छा होगा क्योंकि हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं।’’ भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का तीन फीसदी है।

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में खर्च होंगे करोंड़ों

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत यात्रा के दौरान ट्रंप की सुरक्षा में अमेरिका रोजाना करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वहीं, जॉर्ज बुश सीनियर के मीडिया निदेशक रहे केली गैनन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जहां भी जाते हैं, वहां एक मिनी व्हाइट हाउस तैयार करना पड़ता है। 

सुरक्षा व्यवस्था

-2 हजार अमेरिकियों का दल आएगा-870 कमरे बुक पांच सितारा होटलों में -71 लाख रुपये प्रति घंटे का खर्च एयरफोर्स वन का-5 लाख रुपये प्रति घंटे की लागत कार्गो प्लेन की-ट्रंप की सुरक्षा में पहला घेरा सीक्रेट सर्विस एजेंट का होगा-एनएसजी और चेतक कमांडो दूसरे स्तर की सुरक्षा संभालेंगे-25 हजार पुलिसकर्मी अहमदाबाद के सुरक्षा बंदोबस्त में होंगे

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल