लाइव न्यूज़ :

ट्रंप बोले, अमेरिका के साथ व्यापार समझौता चाहता है भारत

By भाषा | Updated: October 1, 2018 01:17 IST

ट्रंप ने कहा, "हमारे पास एक देश है, भारत को ले लीजिए। हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं। वह अब हमारे साथ समझौता चाहते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि मैं जो कर रहा हूं वैसा करूं।

Open in App

वॉशिंगटन, 1 अक्टूबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने का इच्छुक है क्योंकि वह नहीं चाहता है कि उसके उत्पादों पर अमेरिका शुल्क लगाए। 

अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि मार्क लिनस्कॉट की भारत यात्रा के बाद यह दूसरा मौका है जब ट्रंप ने इस तरह की टिप्पणी की है। लिनस्कॉट की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार एवं संभावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हुयी थी। उल्लेखनीय है कि ट्रंप अक्सर भारत पर अमेरिका उत्पादों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का आरोप लगाते रहे हैं। 

ट्रंप ने कहा, "हमारे पास एक देश है, भारत को ले लीजिए। हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं। वह अब हमारे साथ समझौता चाहते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि मैं जो कर रहा हूं वैसा करूं। इसलिये वे (भारत) हमें बुलाते हैं। वे किसी और से साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।" 

ट्रंप ने सितंबर में कहा था, "भारत को लीजिए। आप मुक्त व्यापार की बात करते हैं। तो हम कहना चाहते हैं कि वे (हमारे) किसी उत्पाद पर 60 प्रतिशत का शुल्क लगाते हैं और वही उत्पाद जब वे (अमेरिका में) भेजते हैं तो हम उस पर कुछ भी शुल्क नहीं लगाते हैं। इसलिए अब मैं उन पर 25 या 20 या 10 प्रतिशत यह इसी तरह का शुल्क लगाना चाहता हूं।" 

ट्ंरप ने कहा कि वह भारत का नाम सिर्फ उदाहरण के रूप में ले रहे हैं। वह और भी कई देशों का उदाहरण दे सकते हैं जो अमेरिका प्रति "कठोर" रवैया अपनाते हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइंडियाअमेरिकाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?