लाइव न्यूज़ :

चुनाव में जीत की समय से पहले घोषणा करने की खबरों को ट्रंप ने किया खारिज, कानूनी लड़ाई का संकेत दिया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:35 IST

Open in App

(ललित के. झा)

फेटविल (अमेरिका), दो नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया कि वह मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने से पहले ही जीत की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वह मतदान संबंधी उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के संबंध में चुनाव होते ही कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।

इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि ट्रंप चुनाव वाली रात समय से पहले चुनावी विजय का ऐलान कर सकते हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने नॉर्थ कैरोलाइना के शारलोट हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं, यह गलत खबर है।’’

उसी समय उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उनकी टीम मतदान संबंधी उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के संबंध में चुनाव होते ही कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रही है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि यह खतरनाक बात है कि किसी चुनाव के बाद मतपत्र एकत्रित किए जा सकें। मुझे लगता है कि यह खतरनाक बात है कि जब लोगों या राज्यों को चुनाव संपन्न होने के बाद लंबे समय तक मतपत्रों को जमा करने की इजाजत हो।’’

उन्होंने अनेक मतदान क्षेत्रों में चुनाव के बाद मतपत्र प्राप्त किए जाने की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ हम चुनाव होते ही उसी रात अपने वकीलों के साथ तैयार होंगे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इससे एक बड़ा खतरा है। इससे बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हो सकता है तथा इसका दुरुपयोग हो सकता है। यह खतरनाक बात है कि हम कंप्यूटर के आधुनिक जमाने में भी चुनाव वाली रात ही परिणाम नहीं जान सकते।’’

ट्रंप डाक के जरिए होने वाले मतदान में व्यापक फर्जीवाड़े का बार-बार दावा करते रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह चुनाव में बेहतर कर रहे हैं और उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। फ्लोरिडा में बहुत अच्छा प्रदर्शन है। ओहायो, जैसा कि आपने सुना होगा, हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि ओहायो में हम चार साल पहले की स्थिति से काफी आगे हैं जब हम आठ प्रतिशत अधिक मतों से जीते थे। यदि आप नॉर्थ कैरोलिना को देखें, तो हम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

चुनाव सर्वेक्षणों में कहा गया है जिन महत्वपूर्ण राज्यों में मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं, वहां डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो. बाइडेन आगे हैं, जबकि जहां अभी मतदान होना है, वहां ट्रंप को महत्वपूर्ण बढ़त मिलने जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल