लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप दोहराया, कहा अमेरिका तीसरी दुनिया के देश के समान

By भाषा | Updated: December 8, 2020 12:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ दिसंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तथा मतों के बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के निराधार दावों को दोहराते हुए अमेरिका को ‘‘तीसरी दुनिया के देश’’ के समान बताया।

पहलवान एवं कोच डान गाबल को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम सम्मान प्रदान करने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि चुनाव ‘‘हमारे देश के लिए शर्मिंदगी का कारण’’ बना।

उन्होंने कहा, ‘‘यह तीसरी दुनिया के देश के समान है- मत एक ऐसी मशीनरी के जरिए हर ओर से आ रहे थे जिसके मालिक का किसी को पता नहीं, जिसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता। उनमें गड़बड़ियां थीं। वे हजारों मत भेजते पाए गए, सारे के सारे मेरे खिलाफ।’’

राष्ट्रपति चुनाव जो बाइडन जीत चुके हैं लेकिन ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है तथा चुनाव परिणामों को कानूनी चुनौती दी है।

राज्यों के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की बात से इनकार किया है। अनेक राज्यों के चुनाव अधिकारियों ने बाइडन को विजेता घोषित कर दिया है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह एक तीसरी दुनिया के देश की तरह हुआ। मेरे खयाल से मामला बन गया है। अब हम देखते हैं कि क्या किया जा सकता है। लेकिन आपको देखने को मिलेगा कि अगले कुछ दिन में कुछ बड़ा होने वाला है।’’

मेडल ऑफ फ्रीडम पाने वाले गाबल अमेरिकी इतिहास में इस सम्मान से नवाजे गए पहले पहलवान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी