लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने प्रचार मुहिम के अंदाज में की रैली, राष्ट्रपति पद के चुनाव में गड़बड़ी का फिर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 27, 2021 09:31 IST

Open in App

ओहायो (अमेरिका), 27 जून (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से जाने के बाद पहली बार प्रचार मुहिम अंदाज में शनिवार को की गई अपनी रैली में राष्ट्रपति पद के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप फिर से लगाए और डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन में देश का भविष्य चिंताजनक होने की आशंका जताई।

ट्रंप की इस रैली का मकसद उस रिपब्लिकन से बदला लेना था, जिसने उनके खिलाफ दूसरे महाभियोग की सुनवाई के पक्ष में मतदान किया था। व्हाइट हाउस में ट्रंप के सहयोगी रहे मैक्स मिलर का समर्थन करने के लिए क्लीवलैंड के निकट ओहायो के लोरेन काउंटी फेयरग्राउंड में शनिवार को रैली आयोजित की गई। मिलर प्रतिनिधि सभा के सदस्य एवं रिपब्लिकन नेता एंथनी गोंजालेज को संसद की एक सीट के लिए चुनौती दे रहे हैं। गोंजालेज प्रतिनिधि सभा में पार्टी के उन 10 सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने कैपिटल इमारत में छह जनवरी को हुए हमले के लिए भीड़ में कथित भूमिका को लेकर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के समर्थन में मतदान किया था।

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के चुनाव का जिक्र करते हुए रैली में कहा, ‘‘हमने बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी किसी को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात