लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव टालने का दिया सुझाव, डाक वोटिंग में गड़बड़ी की जताई आशंका

By भाषा | Updated: July 31, 2020 05:02 IST

व्हाइट हाउस में दोबारा पहुंचने की जद्दोजहद में लगे ट्रंप ने दलील दी कि डाक से मतदान (मेल-इन वोटिंग) से चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। वह इसके मुखर विरोधी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेटिक और रिपब्लिक दोनों पार्टियों के सांसदों ने कहा कि चुनाव टलने की संभावना नहीं है।सीएनएन के अनुसार डाक से मतदान में धोखाधड़ी के कोई प्रमाण नहीं हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान ने कहा कि राष्ट्रपति ने बस एक सवाल उठाया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को टालने की बात खुलकर की है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने फौरन उनके इस सुझाव की आलोचना की। ट्रंप ने चुनाव से केवल 96 दिन पहले गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘सभी के लिए डाक से मतदान (न कि गैर-मौजूदगी में डाक से मतदान, जो कि अच्छा है) इतिहास में सबसे गलत और छलपूर्ण चुनाव होगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह अमेरिका के लिए बड़ी शर्मनाक बात होगी। लोग जब सही तरीके से और सुरक्षित मतदान कर सकें, तभी चुनाव कराये जाएं।’’ कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक मतदान के लिए मतदान केंद्रों तक जाने और कतारों में लगने से बचने के लिए डाक से मतदान का विकल्प चुन सकते हैं।

राष्ट्रपति के इस ट्वीट पर अनेक वर्गों की ओर से तत्काल तीखी प्रतिक्रिया आई। प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ट्रंप के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया, ‘‘संविधान के अनुच्छेद दो की धारा एक कहती है कि कांग्रेस मतदाताओं के लिए वोट डालने का दिन तय कर सकती है जो पूरे अमेरिका में एक जैसा रहेगा।’’

सीएनएन के अनुसार डाक से मतदान में धोखाधड़ी के कोई प्रमाण नहीं हैं। उसने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को चुनाव लंबित करने का कोई अधिकार नहीं है और संविधान कांग्रेस को मतदान की तारीख निर्धारित करने की शक्ति प्रदान करता है। संविधान में भी 20 जनवरी, 2021 को नये राष्ट्रपति के कार्यकाल की शुरुआत में विलंब करने का कोई प्रावधान नहीं है।

ट्रंप के प्रचार अभियान ने कहा कि राष्ट्रपति ने बस एक सवाल उठाया है। प्रचार प्रवक्ता होगन गिडली के हवाले से सीएनएन ने कहा, ‘‘डेमोक्रेट्स ने सभी के लिए डाक मतदान पर जोर देकर जो अव्यवस्था फैला दी है, राष्ट्रपति केवल उस बारे में एक प्रश्न उठा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (विपक्षी) सभी के लिए डाक से मतदान कराने की कोशिश के लिए कोरोना वायरस को हथियार बना रहे हैं। जिसका मतलब है कि सभी पंजीकृत मतदाताओं को मतपत्र भेजना, चाहे वे मांगें या नहीं।’’

ट्रंप के सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा विचार है।’’ राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहले ही ट्रंप द्वारा चुनाव में देरी कराने की आशंका जताई थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल