लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने अधिकारियों के सम्मान में झंडे झुकाने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल (संसद भवन) में बुधवार को हुई हिंसा में मारे गए यूएस कैपिटल पुलिस के दो अधिकारियों के सम्मान में झंडा आधा झुकाने का आदेश दिया है।

ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस और सभी संघीय इमारतों में बुधवार को सूर्यास्त तक झंडे झुके रहेंगे।

घोषणा में कैपिटल में हुए दंगों का कोई जिक्र नहीं किया गया।

ट्रंप ने हालांकि कैपिटल पुलिस के अधिकारी ब्रायन डी. सिकनिक और होवर्ड लीबेनगुड का जिक्र किया।

सिकनिक 2008 में यूएस कैपिटल पुलिस में शामिल हुए थे और दंगों में घायल होने के बाद बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गयी। वह आखिरी समय तक सेवाएं देते रहे। वहीं लीबेनगुड ने रविवार को दम तोड़ा। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि अधिकारी ने आत्महत्या की थी।

सिकनिक की मौत के बाद से ही प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने भी ऐसा ही आदेश दिया था। इसके बाद ट्रंप से झंडे झुकाने का आदेश देने की मांग की जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना