लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने अधिकतर अमेरिकी सैनिकों को सोमालिया छोड़ने के आदेश दिए

By भाषा | Updated: December 5, 2020 09:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच दिसंबर (एपी) पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अफ्रीकी देश सोमालिया से अधिकतर सैनिक वापस बुला रहा है।

पेंटागन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि 2021 की शुरुआत में सोमालिया से ‘अधिकतर’ अमेरिकी सैनिक और साजो सामान वापस लाए जाएंगे। वर्तमान में सोमालिया में कम से कम 700 सैनिक तैनात हैं जो आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े अन्य आतंकवादी संगठन अल शबाब के आतंकवादियों से निपटने का प्रशिक्षण स्थानीय बलों को दे रहे हैं।

ट्रंप ने हाल ही में अफगानिस्तान और इराक में अपने सैनिकों की संख्या कम करने के आदेश दिए थे और उम्मीद थी कि वह सोमालिया से कुछ या सभी सैनिकों को वापस बुला सकते हैं।

पेंटागन ने कहा कि सोमालिया में सैनिकों की संख्या कम करने का अर्थ यह कतई नहीं है कि अमेरिकी वहां आतंकवाद विरोधी प्रयासों को समाप्त कर रहा है।

उसने कहा, ‘‘इस निर्णय के परिणामस्वरूप, कुछ बलों को पूर्वी अफ्रीका के बाहर फिर से पदस्थ किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब