लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने एक बार फिर किया जीत का दावा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 नवम्बर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बेबुनियादी दावे किए और मतदान में धोखाधड़ी की जांच किए जाने की बात दोहराई।

ट्रंप ने बुधवार को गेट्टीसबर्ग में एक होटल में पेंसिल्वेनिया रिपब्लिकन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ यह वह चुनाव थे, जिनमें हमने आराम से जीत हासिल की। हम भारी मतों से जीते।’’

ट्रंप को यहां 1,50,000 मतों से हार मिली है और पेंसिल्वेनिया ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की जीत पर मंगलवार को मोहर भी लगा दी थी।

ट्रंप और उनके वकील रूडी गिउलिआनि द्वारा चुनाव के नतीजों को लेकर भ्रांति फैलाने का यह ताजा प्रयास था। हालांकि सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है और कई रिपब्लिकन भी अब बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मानने लगे हैं।

ऐसे ही कार्यक्रम एरिजोना और मिशिगन में भी होने वाले हैं।

ट्रंप ने यहां कार्यक्रम में फोन के जरिए 11 मिनट भाषण दिया और एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि बाइडन के लिए चुनाव में ‘‘धांधली’’ की गई।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है। लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है और चुनावी नतीजों के खिलाफ कई मुकदमें भी दायर कर रखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...