लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प के अधिकारियों ने बार-बार हैच कानून का उल्लंघन किया : जांच

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:20 IST

Open in App

न्यूयार्क, 10 नवंबर (एपी) एक संघीय जांच के अनुसार, जेरेड कुशनर और माइक पोम्पिओ सहित डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कम से कम 13 पूर्व अधिकारियों ने सरकारी कामकाज के साथ प्रचार अभियान को जोड़कर कानून का उल्लंघन किया।

विशेष वकील कार्यालय की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों ने प्रशासन की मंजूरी के साथ परिणाम पर विचार किए बिना कानून को तोड़ा तथा जानबूझकर हैच कानून की अवहेलना की। इस कानून के तहत सरकारी अधिकारी चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनी आधिकारिक भूमिकाओं का उपयोग नहीं कर सकते।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बार-बार और सार्वजनिक रूप से कानून के उल्लंघनों से सरकार के गैर-पक्षपातपूर्ण तरीके से संचालन के प्रति जनता का विश्वास कम होता है। इसमें कहा गया है कि इस प्रकार के खुले और बिना दंड के कानूनों के उल्लंघन से हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था-कानून के शासन की प्रमुख नींव को क्षति पहुंचती है।

कार्यालय ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी किया किया जिसमें ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ भी शामिल है जो ऐतिहासिक मानदंडों से हटते हुए व्हाइट हाउस में आयोजित किया गया था। विशेष वकील के कार्यालय ने निष्कर्ष निकाला कि व्हाइट हाउस में कार्यक्रम के आयोजन से हैच कानून का उल्लंघन नहीं होता लेकिन कानून के उल्लंघन के कई उदाहरण सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटACC U-19 Asia Cup: 26 गेंद, 50 रन, 5 चौके और 3 छक्के?, एक और तोड़फोड़ प्रदर्शन, मलेशिया ने खिलाफ कमाल की पारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल की नीलामी? जानें यहां

क्राइम अलर्टरात 2 बजे गोलीबारी, 2 भाई 31 वर्षीय फैजल और 33 वर्षीय नदीम को गोलियों से भूना, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार

क्रिकेटIPL Auction 2026 Updates: 10 टीम के पास 237.55 करोड़ रुपये?, 359 खिलाड़ी, 77 जगह खाली, केकेआर के पास ₹64.30 और मुंबई इंडियंस झोली में ₹2.75 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया