लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप की बढ़ सकती है मुश्किलें, बर्नी सैंडर्स ने जो बिडेन को दिया समर्थन 

By अनुराग आनंद | Updated: April 14, 2020 05:39 IST

वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए प्रबल प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर रहे बर्नी सैंडर्स ने ट्रम्प की चुनौती को बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के सर्वोच्च पद की रेस में सीधी टक्कर वर्तमान राष्ट्रपति और पूर्व उप-राष्ट्रपति के बीच है।जो बिडेन ने कहा कि बर्नी न सिर्फ एक अच्छे इंसान और अच्छे नेता हैं बल्कि अमेरिका में बदलाव लाने वाली सबसे मजबूत आवाजों में से एक हैं।

अमेरिका इन दिनों कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। इस महामारी से निकलने के कुछ समय बाद ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे। इस चुनाव में अमेरिकी डेमोक्रिटिक पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी है।

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेट्स की ओर से अब तक के सबसे प्रबल दावेदार सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने अपना अभियान बीच में रोककर जो बिडेन को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन इस चुनाव में न सिर्फ मजबूत उम्मीदवार होंगे बल्कि ट्रंप को चुनाव में कड़ी टक्कर भी देंगे।

बता दें ति वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए प्रबल प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर रहे बर्नी सैंडर्स ने ट्रम्प की चुनौती को बढ़ा दिया है। या इस बात को ऐसे कह सकते हैं कि सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने डोनाल्ड ट्रम्प के सामने दूसरी बड़ी चुनौती पेश कर दी है। पहली चुनौती जो डोनाल्ड ट्रम्प के सामने आई है वह है अमेरिका में कोरोना का हमला और अब बर्नी सैंडर्स ने इस रेस से खुद को बाहर करके अपना समर्थन जो बिडेन को दे दिया है। अब अमेरिका के सर्वोच्च पद की रेस में सीधी टक्कर वर्तमान राष्ट्रपति और पूर्व उप-राष्ट्रपति के बीच है। इस घटना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जो बिडेन ने तुरंत ट्वीट किया और कहा कि मैं बर्नी को अच्छे से जानता हूं। बर्नी न सिर्फ एक अच्छे इंसान और अच्छे नेता हैं बल्कि अमेरिका में बदलाव की लाने वाली सबसे मजबूत आवाजों में से एक हैं। इसके साथ ही बिडेन ने इसके आगे लिखा कि 'बर्नी सैंडर्स ने देश को न केवल एक राजनीतिक अभियान दिया है बल्कि एक मजबूत आंदोलन की शुरुआत भी की है। 

टॅग्स :अमेरिकाबर्नी सैंडर्सडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल