ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाइडन के लिए संदेश छोड़ा : खबर में किया गया दावा
By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:36 IST2021-01-20T21:36:34+5:302021-01-20T21:36:34+5:30

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाइडन के लिए संदेश छोड़ा : खबर में किया गया दावा
(योशिता सिंह)
न्यूयॉर्क, 20 जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन के लिए व्हाइट हाउस में एक संदेश छोड़ा है।
अमेरिकी परंपरा के तहत निवर्तमान राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में रखे ‘रेजेल्यूट डेस्क’ में अगले राष्ट्रपति के लिए एक संदेश लिखकर रखता है।
सीएनएन की खबर के अनुसार, परंपरा का पालन करते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाइडन के लिए एक पत्र (नोट) लिखा है।
हालांकि, ट्रंप ने सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण की अन्य सभी परंपराओं को दरकिनार कर दिया है। वह अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) में बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं ले रहे हैं और समारोह से महज कुछ ही घंटे पहले देश की प्रथम महिला मेलेनिया ट्रंप के साथ फ्लोरिडा रवाना हो गए हैं।
सामान्य तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति के संदेश में बधाई और शुभकामनाएं होती हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।