लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प ने बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए वाशिंगटन डीसी में आपातकालीन घोषणा जारी की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:59 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह से पहले और उस दौरान हिंसा होने की आशंका को लेकर स्थानीय एवं संघीय अधिकारियों की बढ़ती चिंताओं के बीच देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी के लिए एक आपातकालीन घोषणा जारी की।

सोमवार को जारी एक बयान में, व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति के इस कदम से गृह मंत्रालय (डीएचएस) और संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) को राहत प्रयासों का समन्वय करने की अनुमति मिल गई है, ताकि स्थानीय लोगों के समक्ष आपातकाल के कारण आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके।

वाशिंगटन डीसी में आपातकालीन घोषणा सोमवार से प्रभावी हो गई, जो 24 जनवरी तक लागू रहेगी।

ट्रम्प ने यह घोषणा ऐसे समय में जारी की है, जब पिछले सप्ताह ट्रम्प समर्थक भीड़ ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला कर दिया था। इस हमले से राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पदों के लिए में क्रमश: जो बाइडन एवं कमला हैरिस के निर्वाचन को सत्यापित करने की प्रक्रिया बाधित हुई। इस दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

व्हाइट हाउस के अनुसार, आपातकालीन घोषणा आवश्यक आपातकालीन उपायों के लिए उचित सहायता भी प्रदान करती है। इसके तहत लोगों की जान बचाने और संपत्ति और सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा के लिए उपाए किए जाएंगे।

इसके तहत विशेष रूप से, फेमा को आपातकाल के प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि आपातकालीन सुरक्षा उपाय, प्रत्यक्ष संघीय सहायता तक सीमित हैं, जिसके लिए 100 प्रतिशत धन संघीय कोष से प्रदान किया जाएगा।

डीएचएस के थॉमस जे फारगियोन और फेमा के प्रशासक पीट गेनोर प्रभावित क्षेत्र में अभियान संचालन के लिए संघीय समन्वय अधिकारी हैं।

एफबीआई ने कैपिटल बिल्डिंग में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद अब आगाह किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के कुछ दिन पहले उसे वाशिंगटन सहित सभी 50 राज्यों की राजधानियों में हथियारबंद प्रदर्शन आयोजित करने की खबरें मिली है। यूएस नेशनल गा्र्डस ब्यूरो ने भी अगले सप्ताह दंगों की आशंका को लेकर आगाह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?