लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प ने अर्थव्यस्था को दोबारा खोलने पर जोर दिया, कहा- एक लाख लोगों की हो सकती है मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2020 05:25 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोगों की जान को जोखिम में डाले बिना आर्थिक गतिविधियों को दोबारा बहाल करने पर जोर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोगों की जान को जोखिम में डाले बिना आर्थिक गतिविधियों को दोबारा बहाल करने पर जोर दिया।उन्होंने जोर देकर कहा कि आप दोनों को संतुष्ट कर सकते हैं- राज्यों को देखें, जो धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोल कर रहे हैं और साथ ही कोरोना वायरस की महामारी से लोगों की रक्षा भी कर रहे हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोगों की जान को जोखिम में डाले बिना आर्थिक गतिविधियों को दोबारा बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आप दोनों को संतुष्ट कर सकते हैं- राज्यों को देखें, जो धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोल कर रहे हैं और साथ ही कोरोना वायरस की महामारी से लोगों की रक्षा भी कर रहे हैं। अमेरिका में इस महामारी से अबतक 67 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रपति ने यह बात रविवार की रात लिंकन मेमोरियल में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित टाउन हॉल में अमेरिकियों के सवालों का जवाब देते हुए कही।

उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों पक्षों का भय उचित है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोगों की चिंता बीमार होने की है जबकि बाकी नौकरी और जीविकोपार्जन जाने की आशंका से भयभीत हैं। ट्रम्प ने कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वाले लोगों की संख्या को लेकर अपने अनुमान में भी वृद्धि की। उनके मुताबिक कोविड-19 से देश में करीब एक लाख लोगों की मौत हो सकती है, जो कुछ हफ्ते पहले उनके द्वारा किए गए आकलन से 40 हजार अधिक है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘देखिए, हम 75-80 हजार से लेकर एक लाख लोगों खो सकते हैं।

यह बहुत ही भयानक है। हमें इसमें से एक व्यक्ति को नहीं खोना चाहिए। इसे चीन में रोका जाना चाहिए था।’’ इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने की तात्कालिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें सुरक्षित तरीके से इसे खोलना है, लेकिन यथाशीघ्र। राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में करीब एक महीने तक रहने के बाद ट्रम्प फॉक्स समाचार चैनल द्वारा आयोजित ऑनलाइन टॉउन हॉल में शामिल होने के लिए इस सप्ताहांत मेरीलैंड स्थित राष्ट्रपति विश्राम गृह कैम्प डेविड गए। ट्रम्प ने फिर उम्मीद जताई कि देश इस संकट से बाहर निकलेगा और विकास की गति दोबारा रफ्तार पकड़ेगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?