ट्रम्प ने हिंसक दंगाइयों को लोकतंत्र पर हमला करने के लिए उकसाया: ट्रूडो
By भाषा | Updated: January 9, 2021 01:05 IST2021-01-09T01:05:53+5:302021-01-09T01:05:53+5:30

ट्रम्प ने हिंसक दंगाइयों को लोकतंत्र पर हमला करने के लिए उकसाया: ट्रूडो
टोरंटो, आठ जनवरी (एपी) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंसक दंगाइयों को लोकतंत्र पर हमला करने के लिए उकसाया। ट्रूडो द्वारा ट्रम्प की सीधी आलोचना का यह एक दुर्लभ मामला है।
ट्रूडो पिछले चार वर्षों से ट्रम्प की आलोचना करने से कतराते रहे हैं क्योंकि कनाडा का 75 प्रतिशत निर्यात अमेरिका को होता है।
ट्रूडो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि ट्रम्प और अन्य नेताओं को हिंसा की इस घटना के लिए दोषी ठहराया जाए। उन्होंने कहा कि यह घटना चौंकाने वाला, बहुत ही विचलित करने वाला और काफी दुखद है।
ट्रूडो ने कहा, "हमने जो कुछ देखा, वह हिंसक दंगाइयों द्वारा लोकतंत्र पर हमला था। वर्तमान राष्ट्रपति (ट्रंप) और अन्य नेताओं द्वारा उकसाया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।