लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद अपने पहले भाषण में ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक मार्च व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में जलवायु का मुद्दा उठाया तथा ‘बेहद भेदभावपूर्ण’ पेरिस समझौते से फिर से जुड़ने को लेकर अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका पहले से ही स्वच्छ है लेकिन चीन, रूस और भारत स्वच्छ नहीं है तो ऐसे में इससे जुड़ने का क्या फायदा है।

रविवार को फ्लोरिडा के ओरलैंडो में कंजरवेटिव राजनीतिक कार्रवाई समिति में अपने संबोधन में 74 वर्षीय नेता ने बिना बेहतर सौदा किये पूर्ण रूप से भेदभावकारी एवं महंगे पेरिस समझौते में अमेरिका को वापस लाने को लेकर बाडइन प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने 20 जनवरी को व्हाइट हाउस छोड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ सर्वप्रथम, चीन ने दस सालों में कोई कदम नहीं उठाया, रूस पुराने मापदंड पर चलता है जो स्वच्छ मापदंड नहीं है, लेकिन हम शुरू से ही इसकी चपेट में आ गए जब हमें हजारों एवं लाखों नौकरियां गंवानी पड़ी, यह त्रासदी थी ....लेकिन वे पीछे चले गये। ’’

ट्रंप ने अपने समर्थकों की वाहवाही के बीच कहा ‘‘ हमारे पास सबसे स्वच्छ हवा एवं पानी है लेकिन उसका तब क्या लाभ है जब हम तो स्वच्छ हैं लेकिन चीन नहीं है, रूस नहीं है और भारत स्वच्छ नहीं है, वे धुंआ छोड़ रहे हैं ..आप जानते हैं कि हमारी दुनिया ब्रह्मांड का एक छोटा टुकड़ा है और हम हर चीज बचाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्नीस फरवरी को अमेरिका ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते में आधिकारिक रूप से लौट आया था। उससे 107 दिन पहले वह तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर इससे अलग हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?