लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 09:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

मोदी को यह पुरस्कार अपने नेतृत्व में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए दिया गया।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार दिया।

ओ’ब्रायन ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘अपने नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए लीजन ऑफ मेरिट’’ पुरस्कार प्रदान किया।

मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘चीफ कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार दिया गया, जो केवल सरकार या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके बेहतरीन ‘‘नेतृत्व और दूरदृष्टि के लिए दिया गया, जिसने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका एवं भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत’’ किया है।

ओ’ब्रायन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया।

अमेरिका से पहले प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य देश भी अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इनमें 2016 में सऊदी अरब द्वारा दिया गया ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’, ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्लाह खान’ (2016), ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड (2018), संयुक्त अरब अमीरात के ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ (2019), रूस के ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ (2019) और मालदीव के ‘ऑर्डर ऑफ डिज्टिक्ग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ (2019) पुरस्कार शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब