लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने अभी घोषित नहीं की है पारी, उधर, सत्ता बदलाव की अपनी योजना पर आगे बढ़े बाइडन

By भाषा | Updated: November 10, 2020 16:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 नवंबर एक तरफ नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन देश की बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की तरफ से कहा गया है कि 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभी संपन्न नहीं हुआ है और संकेत दिया कि वह “सटीक और ईमानदार मतगणना” नतीजे हासिल करने के सभी संभावित विकल्पों को टटोलेंगे।

निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिये हुए चुनावों में डेमोक्रेट बाइडन से करीबी मुकाबले के बाद हार मानने से इनकार कर दिया और वह परिणाम के लिहाज से अहम रहे कई राज्यों में कानूनी लड़ाई का दबाव बना रहे हैं, लेकिन मतदाताओं को लेकर अनियमितताओं या चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इन चुनावों को हालिया अमेरिकी इतिहास में सबसे विभाजक और कड़वाहट भरे राष्ट्रपति चुनाव के तौर पर देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति का नतीजों को स्वीकार करने से इनकार का मतलब है कि चुनाव संबंधी विवाद हफ्तों चल सकता है क्योंकि राज्य अपने आंकड़ों को प्रमाणित करेंगे या फिर यह दिसंबर के मध्य तक खिंच सकता है जब 538 सदस्यीय इलेक्टोरल कॉलेज को मतदान करना है।

राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार और निराधार दावे करते रहे हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की कोशिश की।

कुछ अमेरिकी मीडिया के अनुमानों के मुताबिक, बाइडन ने कम से कम 290 इलेक्टोरल मत जीते हैं जो 538 इलेक्टोरल कॉलेज मतों में से जीत के लिये जरूरी 270 से 20 ज्यादा हैं। ट्रंप को 214 इलेक्टोरल मत मिले हैं।

शनिवार को मीडिया ने चूंकि बाइडन के महत्वपूर्ण राज्य पेन्सिलवेनिया में जीत और व्हाइट हाउस पर दावा करने के लिये पर्याप्त मत हासिल करने का अनुमान व्यक्त किया था, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने सत्ता की बागडोर संभालने की अपनी योजना पर कदम बढ़ाने शुरू कर दिये थे।

बाइडन ने सोमवार को कोरोना वायरस पर उन्हें परामर्श देने के लिये एक कार्यबल का गठन किया था। इस महामारी से देश में 2.36 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

बाइडन तकनीकी रूप से मौजूदा सरकारी कर्मचारियों के साथ जनवरी के अपने शपथ-ग्रहण से पहले सरकार बनाने की पहल नहीं कर सकते, जब तक ट्रंप द्वारा ऐसा करने की मंजूरी न दी जाए। ट्रंप ने बाइडन से हार नहीं मानी है और सार्वजनिक रूप से हार स्वीकार भी नहीं की है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने सोमवार को मतदाताओं की धोखाधड़ी को लेकर अपुष्ट दावे किये।

रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की अध्यक्ष रोन्ना मैक्डेनियल के साथ प्रेस सचिव कैली मैकनैनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह चुनाव अभी संपन्न नहीं हुआ है, उससे काफी दूर है। हमने अभी सटीक, ईमानदार मतगणना नतीजे हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की है। हम सभी अमेरिकियों के अधिकार के लिये लड़ रहे हैं जो न सिर्फ इन चुनावों में भरोसा चाहते हैं बल्कि आने वाले कई चुनावों में भी।”

ट्रंप के प्रचार अभियान सलाहकार के तौर पर मैकनैनी ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका में सिर्फ एक दल है जो मतदाता पहचान-पत्र, हस्ताक्षरों के सत्यापन, नागरिकता, आवास प्रमाण-पत्र और अर्हता का विरोध करता है।

उन्होंने कहा, “अमेरिका में सिर्फ एक दल है जो मतगणना कक्ष से पर्यवेक्षकों को दूर रखने की कोशिश करता है और मेरे दोस्तों, वह डेमोक्रेटिक पार्टी है। आप यह रुख इसलिये नहीं अपनाते क्योंकि आप ईमानदार चुनाव चाहते हैं।”

मैक्डेनियल ने संवाददाताओं को बताया कि मिशिगन में पार्टी ने मतदान संबंधी गड़बड़ियों को लेकर दो नई याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने कहा, “यहां तक कि चुनावी गड़बड़ी का एक मामला भी हम सभी के लिये काफी होना चाहिए।”

इस बीच, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार्र ने संघीय अभियोजकों को बताया कि उन्हें आने वाले हफ्तों में राज्यों द्वारा नतीजों के प्रमाणन के कदम से पहले चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों की जांच करनी चाहिए।

बार्र के इस कदम के बाद न्याय विभाग के चुनाव अपराधों के शीर्ष अभियोजक ने इस्तीफा दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल