लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कैपिटल हिल हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 10:00 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुए हमले की बृहस्पतिवार को स्पष्ट रूप से निंदा की और कहा कि इस तरह की हिंसा को लेकर कोई सफाई नहीं दी जा सकती।

व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में रिकॉर्ड की गई एक वीडियो में ट्रंप ने कहा, ‘‘ हिंसा और बर्बरता की हमारे देश में कोई जगह नहीं है... और न ही हमारे प्रदर्शन में इसके लिए कोई स्थान है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘अमेरिका को फिर से महान बनाने’ का अभियान हमेशा से कानून के शासन का बचाव करने, कानून लागू करने वाली एजेंसियों से जुड़े पुरुषों तथा महिलाओं का सहयोग करने और देश की सबसे पवित्र परंपराओं एवं मूल्यों को बनाए रखने से जुड़ा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यूएस कैपिटल पर हुए हमले ने हमारे गणतंत्र को ठेस पहुंचाया है। इसने करोड़ों अमेरिकियों को दुखी और नाराज किया है, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल में विश्वास रखते हों। मैं स्पष्ट रूप से पिछले सप्ताह हुए हमले की निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भीड़ द्वारा हिंसा करना, उन सभी चीजों, जिस पर मैं विश्वास करता हूं और जिस बारे में हमारा अभियान है, उन सभी के खिलाफ है। मेरा सच्चा समर्थक कभी ऐसी राजनीतिक हिंसा का समर्थन नहीं करेगा। मेरा सच्चा समर्थक कभी कानून या हमारे अमेरिका के महान झंडे का निरादर नहीं करेगा। मेरा कोई समर्थक कभी अपने साथी अमेरिकियों को डराएगा या धमकाएगा नहीं।’’

ट्रंप ने कहा कि निश्चित तौर पर कोविड-19 की वजह से पिछला साल मुश्किलों भरा था और देश ने राजनीतिक हिंसा को अनियंत्रित होते भी देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कई दंगे, कोलाहल करने वाली भीड़, डराने-धमकाने और तबाही मचाने के कई कृत्य देखे। इसे निश्चित रूप से रोकना होगा।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ चाहे आप, दक्षिणपंथी हों या वामपंथी, डेमोक्रेट हों या रिपब्लिकन, हिंसा की कोई सफाई नहीं दी जा सकती। कोई बहाना नहीं दिया जा सकता, कोई छूट नहीं दी जा सकती। पिछले सप्ताह हिंसा में शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि वह उनके ‘एजेंडे’ में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से देश में शांति बनाए रखने में मदद करने की भी अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल