लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कैपिटल हिल हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:00 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर पिछले सप्ताह हुए हमले की बृहस्पतिवार को स्पष्ट रूप से निंदा की और कहा कि इस तरह की हिंसा को लेकर कोई सफाई नहीं दी जा सकती।

व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में ट्रंप ने कहा, ‘‘ हिंसा और बर्बरता की हमारे देश में कोई जगह नहीं है... और न ही हमारी मुहिम में इसके लिए कोई स्थान है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘अमेरिका को फिर से महान बनाने’ का अभियान हमेशा से कानून के शासन का बचाव करने, कानून लागू करने वाली एजेंसियों से जुड़े पुरुषों तथा महिलाओं का सहयोग करने और देश की सबसे पवित्र परंपराओं एवं मूल्यों को बनाए रखने से जुड़ा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यूएस कैपिटल पर हुए हमले ने हमारे गणतंत्र को ठेस पहुंचाई है। इसने करोड़ों अमेरिकियों को दुखी और नाराज किया है, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल में विश्वास रखते हों। मैं पिछले सप्ताह हुए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भीड़ द्वारा हिंसा करना, उन सभी चीजों के खिलाफ है, जिन पर मेरा विश्वास है। मेरा सच्चा समर्थक कभी ऐसी राजनीतिक हिंसा का समर्थन नहीं करेगा। मेरा सच्चा समर्थक कभी कानून या हमारे अमेरिका के महान झंडे का निरादर नहीं करेगा। मेरा कोई समर्थक कभी अपने साथी अमेरिकियों को डराएगा या धमकाएगा नहीं।’’

ट्रंप ने कहा कि निश्चित तौर पर कोविड-19 की वजह से पिछला साल मुश्किलों भरा था और देश ने राजनीतिक हिंसा को अनियंत्रित होते भी देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कई दंगे, कोलाहल करने वाली भीड़, डराने-धमकाने और तबाही मचाने के कई कृत्य देखे। इसे निश्चित रूप से रोकना होगा।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ चाहे आप, दक्षिणपंथी हों या वामपंथी, डेमोक्रेट हों या रिपब्लिकन, हिंसा की कोई सफाई नहीं दी जा सकती। कोई बहाना नहीं दिया जा सकता, कोई छूट नहीं दी जा सकती। पिछले सप्ताह हिंसा में शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि वह उनके ‘एजेंडे’ में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से देश में शांति बनाए रखने में मदद करने की भी अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला