ट्रंप को 'अस्थिर' रवैये के चलते खुफिया जानकारी देने की जरूरत नहीं है : बाइडन

By भाषा | Updated: February 6, 2021 12:49 IST2021-02-06T12:49:49+5:302021-02-06T12:49:49+5:30

Trump does not need to give intelligence due to 'unstable' attitude: Biden | ट्रंप को 'अस्थिर' रवैये के चलते खुफिया जानकारी देने की जरूरत नहीं है : बाइडन

ट्रंप को 'अस्थिर' रवैये के चलते खुफिया जानकारी देने की जरूरत नहीं है : बाइडन

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ''अस्थिर व्यवहार'' के कारण गोपनीय खुफिया जानकारियां नहीं दी जानी चाहिये। अमेरिका में कार्यकाल पूरा करने वाले राष्ट्रपति को शिष्टाचार के तौर पर ऐसी जानकारियां देने का इतिहास रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपतियों को कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अकसर खुफिया सूचनाएं और गोपनीय जानकारियां दी जाती हैं।

बाइडन ने 'सीबीएस' न्यूज को दिये साक्षात्कार में कहा, ''मैं कयास नहीं लगाना चाहता। मुझे बस यही लगता है कि उन्हें खुफिया जानकारियां दिये जाने की जरूररत नहीं है। उन्हें खुफिया जानकारियां देने का क्या महत्व है? वह क्या प्रभाव डाल सकते हैं? इसके बजाय तथ्य तो यह है कि कभी भी उनकी जुबान फिसल सकती है और वह कुछ भी कह सकते हैं। ''

यह साक्षात्कार रविवार को प्रसारित किया जाना है। शुक्रवार को इसके के कुछ अंश प्रसारित किये गए।

बाइडन ने कहा कि ट्रंप को उनके अस्थिर व्यवहार के कारण ऐसी जानकारियां नहीं दी जानी चाहिये।

इससे पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि ट्रंप को खुफिया जानकारियां देने के विषय में समीक्षा की जा रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों और यहां तक कि तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें जानकारी देते रहने के बारे में सवाल उठाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Trump does not need to give intelligence due to 'unstable' attitude: Biden

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे