लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने अमेरिका को पहले की तुलना में कहीं अधिक विभाजित किया : सिख नेता

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:59 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 20 नवम्बर एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी सिख नेता ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पहले से कहीं अधिक विभाजित कर दिया है और उनके कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतनी क्षतिग्रस्त हो गई है कि उसे सुधारने में कई वर्ष लग जाएंगे।

भारतीय मूल के गुरविंदर सिंह खालसा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ दोनों ओर चाहे डेमोक्रेट हो या रिपब्लिकन, लोकतंत्र पर काम जारी है... लोग उत्साहित हैं और इस बारे में बात करना चाहते हैं। चुनाव के ऐतिहासिक नतीजे दिखाते हैं कि दोनों ओर लोग यथास्थिति को बदलने को उतारू हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे समाज का पहले से कहीं अधिक ध्रुवीकरण हुआ है और हम अधिक विभाजित हैं, जितना की मैंने पिछले 25 साल में बतौर अमेरिकी देखा है। मुझे लगता है कि लोगों को इस बात की बेहद चिंता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा, खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय।’’

पगड़ी के संबंध में परिवहन सुरक्षा प्रशासन की नीति को बदलने में उनके प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ‘रोजा पार्क्स ट्रेलब्लेज़र’ से सम्मानित खालसा (46) ने रिपब्लिकन पार्टी का सदस्य होने के बावजूद 2016 या इस साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना