लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने आव्रजन प्रणाली को ध्वस्त कर दिया: अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: March 2, 2021 10:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो मार्च अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मायोरकास ने सोमवार को आरोप लगाया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी आव्रजन प्रणाली को ध्वस्त कर दिया और इसे ‘‘नए सिरे से पुन: बनाने में’’ समय लगेगा।

पूर्ववर्ती ट्रंप सरकार ने अमेरिका में शरण मांगने वालों के लिए आव्रजन नियम कड़े कर दिए थे और अमेरिकी कर्मियों की रक्षा के लिए योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली की वकालत की थी।

मायोरकास ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पूर्ववर्ती प्रशासन की निर्दयता को एक व्यवस्थित, मानवीय एवं सुरक्षित आव्रजन प्रणाली के जरिए बदलने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं और हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह मुश्किल है और इसमें समय लगेगा, लेकिन इस बात का भरोसा है कि हम यह कर लेंगे।’’

गृह सुरक्षा मंत्री ने संसद में पारित मानवीय कानूनों को लागू करने में पर्याप्त सुविधाओं के ‘‘अभाव’’ की बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी प्रणालियां एक दिन या कुछ सप्ताह में नहीं बन जातीं। संक्षेप में कहें, तो पूर्ववर्ती प्रशासन ने हमारे देश की आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह नष्ट कर दिया। जब मैंने 27 दिन पहले पदभार संभाला, तो पाया कि हमारे पास संसद में वर्षों पहले पारित मानवतावादी कानूनों को लागू करने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। हमारे पास इन कानूनों को लागू करने के लिए कर्मी, नीतियां, प्रक्रियाएं या प्रशिक्षण नहीं है। सच कहूं, तो पूरी प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है।’’

इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि बाइडन प्रशासन ने सीमाओं को अवैध प्रवासियों के लिए खोलकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब