लाइव न्यूज़ :

जाते-जाते अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर कई लोगों को माफी दे सकते हैं ट्रंप

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन दिसंबर (एपी) आने वाले हफ्तों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई लोगों की क्षमा याचिकाओं को मंजूरी दे सकते हैं। कई अधिवक्ताओं और वकीलों ने यह अनुमान जताया है।

कहा जा रहा है कि ट्रंप पद छोड़ने से पहले कई लोगों की सजा को माफ करने या उसमें संशोधन पर विचार कर रहे हैं जिनमें संभवत: उनके परिवार के सदस्य, पूर्व सहयोगी और वह खुद शामिल हैं।

राष्ट्रपतियों द्वारा पद छोड़ने से पहले सजा माफ करने संबंधी विवादित फैसले लेना कोई असामान्य बात नहीं है, ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि उन्हें उन दोस्तों और सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप का कोई पछतावा नहीं है जिनके बारे में वह मानते हैं कि उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ। इनमें उनके पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन भी शामिल हैं।

उनकी संभावित सूची लंबी और विविधता से भरी है : ट्रंप के पूर्व अभियान प्रमुख पॉल मानाफोर्ट भी इसमें शामिल हैं जो रूसी जांच के सिलसिले में वित्तीय अपराध को लेकर जेल में हैं। इसके अलावा जॉर्ज पापाडोपोलस भी फ्लिन की तरह एफबीआई से झूठ बोलने का अपराध स्वीकार कर चुके हैं। उनके अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई लोग हैं जिन्हें ट्रंप की तरफ से माफी मिल सकती है।

ट्रंप को पद छोड़ने के बाद संभावित कानूनी मामलों की जद में आने की चिंता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल के हफ्तों में अपने विश्वस्तों से चिंता जाहिर की थी कि उन्हें, उनके परिवार के सदस्यों और कारोबार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के न्याय विभाग द्वारा निशाना बनाया जा सकता है, यद्यपि बाइडन ने यह स्पष्ट किया है कि वह ऐसे किसी भी फैसले में शामिल नहीं होंगे।

इसके बावजूद ट्रंप ने अपने सहयोगियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में यह चर्चा की थी कि वह कैसे अपने परिवार को संरक्षित रख सकते हैं, यद्यपि उन्होंने ऐसा करने के लिये कोई कदम नहीं उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते