लाइव न्यूज़ :

ट्रंप अभियान दल ने पेनसिल्वेनिया में चुनाव के नतीजों के संबंध में दायर किया अपना मुकदमा वापस लिया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 13:22 IST

Open in App

हैरिसबर्ग (अमेरिका) 17 नवम्बर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान दल ने पेनसिल्वेनिया के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर अंतिम मोहर लगाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए दायर मुकदमे को वापस ले लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने यहां जीत दर्ज की है।

मामले पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन ट्रंप के अभियान दल ने अपना अनुरोध वापस ले लिया।

अभियान दल ने रविवार को संघीय अदालत में संशोधित मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पेनसिल्वेनिया के नतीजों पर अंतिम मोहर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रमुख मीडिया घराने जो बाइडन को विजेता घोषित कर चुके हैं लेकिन ट्रंप ने अभी तक हार स्वीकार नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?