लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप को मिला जमकर पैसा, बिडेन ने छह करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: May 12, 2020 14:50 IST

कोरोना वायरस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है. इस महामारी से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की हालत खराब है लेकिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चंदे में कमी नहीं आई है.

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के अभियान के लिए अप्रैल में 6.05 करोड़ डॉलर जुटाए गए।अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और दोनों उम्मीदवार वर्चुअल माध्यमों के जरिए धन जुटा रहे हैं।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा चुने जाने के अपने अभियान के लिए अप्रैल में रिकॉर्ड 6.17 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाया, जबकि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिस्पर्धी जो बिडेन ने भी इस दौरान 6.05 करोड़ डॉलर जुटाने में कामयाबी हासिल की।

कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ठहराव आ गया है और 3.3 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरी जा चुकी है। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और दोनों उम्मीदवार वर्चुअल माध्यमों के जरिए धन जुटा रहे हैं। ट्रंप (73) राष्ट्रपति चुनावों में दोबारा निर्वाचित होने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति बिडेन (77) डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। उन्हें अगस्त में विस्कॉन्सिन में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन द्वारा औपचारिक रूप से नामित किए जाने की संभावना है।

रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए उसने और उसकी अधिकृत संयुक्त धन संग्रह समिति ने अप्रैल में 6.17 करोड़ डॉलर जुटाए। इसके साथ ही अभी तक ट्रंप के अभियान के लिए कुल 74.2 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए जा चुके हैं, जो इस समय तक ओबामा के दूसरे चुनाव अभियान के लिए जुटाई गई धनराशि 28.8 करोड़ डॉलर के मुकाबले काफी अधिक है।

संयुक्त धन संग्रह समिति के पास फिलहाल 25.5 करोड़ डॉलर हैं। दूसरी ओर बिडेन के अभियान के लिए प्रति व्यक्ति औसत ऑनलाइन चंदा 32.63 डॉलर है, जो जमीन पर उनके अभियान की पकड़ को दर्शाता है। बिडेन के अभियान के लिए अप्रैल में 6.05 करोड़ डॉलर जुटाए गए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल