लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन अकाउंट को किया ब्लॉक, कोविड-19 लेकर गलत जानकारी देने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2020 07:35 IST

ट्विटर इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का भी अकाउंट ब्लॉक कर चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देगलत जानकारी देने के लिए ट्विटर पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप को कई बार चेतावनी दे चुका है अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, डोनाल्ट्र ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं

ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कैंपेन वाला ट्विटर अकाउंट (@teamtrump) ब्लॉक कर दिया है। ट्विटर ने इसके पीछे ट्रंप की टीम द्वारा कोविड-19  को लेकर गलत जानकारी देना वजह बताया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि कोविड-19 से बच्चे लगभग इम्यून हैं। ट्रंप के इस वीडियो को उनकी टीम ने टीम ट्वीट किया था। ट्विटर का कहना है कि जब तक यह वीडियो नहीं हटाया जाएगा, ट्रंप कैंपेन का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक रहेगा।

इससे पहले पिछले महीने कोरोना वायरस से संबंधित गैर प्रमाणित वीडियो को साझा करने के बाद ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे के ट्वीट करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी।

ट्रम्प के बेटे द्वारा साझा किए गए वीडियों को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से हटाये जाने से पहले ही लाखों लोग इसे देख चुके थे। वहीं, ट्विटर के इस कदम की रिपब्लकन पार्टी के कई सदस्यों ने आलोचना की है और इसे सोशल मीडिया पर सेंसरशिप करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में ट्रम्प समर्थक डॉक्टर यह कहते सुने जा सकते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क की कोई जरूरत नहीं है और हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा का समर्थन करता हुए भी वह दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति ने इस बीच ट्र्रम्प जूनियर के वीडियो पोस्ट को ही रीट्वीट किया था, जिसे हटा दिया गया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पट्विटरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल