लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के लिए अपने वफादार उम्मीदवारों के समर्थन का किया आह्वान

By भाषा | Updated: June 6, 2021 09:48 IST

Open in App

नॉर्थ कैरोलाइना, छह जून (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं से अगले साल के मध्यावधि चुनावों में उनके प्रति वफादार रहे उम्मीदवारों का समर्थन करने का आह्वान किया।

ट्रंप (74) ने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी जताने की संभावनाओं को बल दिया है लेकिन पहले कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए अगले साल के चुनावों में अपने सहयोगियों के लिए प्रचार अभियान चलाने पर जोर दिया है।

ट्रंप ने एक घंटे और 20 मिनट तक दिए भाषण में कहा, ‘‘अमेरिका का अस्तित्व अगले साल मध्यावधि चुनाव से लेकर हर स्तर पर रिपब्लिकन नेताओं का निर्वाचन करने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।’’

पूर्व राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलाइना जीओपी (ग्रैंड ओल्ड पार्टी) सम्मेलन के लिए एकत्र सैकड़ों रिपब्लिकन अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के समक्ष भाषण दिया।

कुछ पार्टी नेताओं को चिंता है कि ट्रंप के समर्थन वाले उम्मीदवारों के बढ़ने से 2022 में कांग्रेस के नियंत्रण के लिए जीओपी की लड़ाई आने वाले महीनों में अस्थिर हो सकती है। ट्रंप का अपनी पार्टी में वर्चस्व है लेकिन वह ज्यादातर मतदाताओं के बीच लोकप्रिय नहीं हैं। वह पिछला चुनाव 70 लाख मतों से हारे थे।

कार्यक्रम में मौजूद रहीं ट्रंप की बहू और नॉर्थ कैरोलाइना की निवासी लारा ट्रंप ने घोषणा की कि वह पारिवारिक दायित्वों के कारण सीनेट के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी के लिए ना कह रही हूं लेकिन हमेशा के लिए नहीं।’’

इसके कुछ मिनटों बाद ट्रंप ने अपने वफादार रहे टेड बड के प्रचार की घोषणा की, जो गवर्नर पैट मैकक्रोरी के लिए एक झटका है जो 2020 के चुनाव के बारे में ट्रंप के झूठे बयानों के आलोचक रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘आप ऐसे लोगों को नहीं चुन सकते जो पहले ही दो चुनाव हार चुके हैं और हमारे मूल्यों के लिए खड़े नहीं होते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला