लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कथित चुनाव धोखाधड़ी मामले में सिडनी पॉवेल को विशेष वकील नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 10:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 दिसंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव धोखाधड़ी के अपने आरोपों के सिलसिले में वकील सिडनी पॉवेल को विशेष वकील नियुक्त किया है। पॉवेल ट्रंप के चुनाव अभियान की कानूनी टीम का हिस्सा थीं, जिन्हें बाद में हटा दिया गया था।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ट्रंप ने पॉवेल की नियुक्ति के संबंध में चर्चा की थी। बैठक से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ट्रंप तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में हार मिलने के बाद से ही चुनाव धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने चुनाव नतीजों को चुनौती भी दी है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे या नहीं। अमेरिका के संघीय कानून के तहत विशेष वकीलों की नियुक्ति अटॉर्नी जनरल की जिम्मेदारी होती है। कई रिपब्लिकन नेता, अटॉर्नी जनरल विलियम बार, कई गवर्नर और राज्य के चुनाव अधिकारी बार-बार कह चुके हैं कि चुनाव धोखाधड़ी के ट्रंप के आरोपों का कोई सबूत नहीं है।

पॉवेल की नियुक्ति ट्रंप को चुनाव नतीजों के न मानने और सत्ता में बने रहने के उनके प्रयासों के दर्शाती है। नियुक्ति को लेकर खुद पॉवेल और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल