लाइव न्यूज़ :

बाइडन की जीत स्वीकार करते दिखे ट्रंप, लेकिन नहीं झुकने की बात कही

By भाषा | Updated: November 15, 2020 23:23 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार रविवार को बेमन से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन की जीत की बात कबूल करते दिखे लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह झुकेंगे नहीं और चुनाव परिणाम में ‘गड़बड़ियों’ को चुनौती देने की कोशिश जारी रखेंगे।

राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब वह और उनका प्रशासन लगातार बिना सबूत के डेमोक्रेटों पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘वह (बाइडन) जीत गये क्योंकि चुनाव में धांधली हुई। किसी पर्यवेक्षक को अनुमति नहीं दी गयी। एक धुर वामपंथी निजी स्वामित्व वाली कंपनी डोमिनियन को मतों को सारिणीबद्ध करने का काम दिया गया जिसकी साख खराब है और घटिया उपकरणों से यह काम किया गया जो टेक्सास चुनाव (जिसमें मैं बहुत मतों से जीता) के लिए भी सही साबित नहीं हुए थे। फर्जी और मूक मीडिया।’’

भारत में जहां चुनाव आयोग परिणामों की घोषणा करता है, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सभी 50 राज्य अलग-अलग परिणामों को सत्यापित करते हैं जिसमें कई दिन लग जाते हैं।

चुनाव मतगणना के रुझानों और अनधिकृत परिणामों के आधार पर समाचार मीडिया संस्थान परंपरागत रूप से राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों का ऐलान करते हैं जिससे सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होती है।

इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ताजा गिनती के अनुसार बाइडन को 538 में से 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में जीत मिली है।

ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में जीत मिली है। उन्होंने पेनसिल्वेनिया, नेवादा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना समेत अनेक राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी है। उन्होंने विस्कोन्सिन में पुन: गणना की भी मांग की है।

ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वह (बाइडन) केवल फर्जी समाचार मीडिया की नजरों में जीते हैं। मैं किसी के आगे नहीं झुकता। हम प्रयास जारी रखेंगे। यह हेराफेरी वाले चुनाव थे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना