लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने पूर्व एनएसए माइकल फ्लिन को दी माफी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 13:17 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 26 नवम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल फ्लिन को माफी देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

फ्लिन पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के अभियान दल और रूस के बीच संभावित मिलीभगत को लेकर एफबीआई के समक्ष गलत बयान देने का आरोप लगाया गया था।

ट्रंप ने बुधवार को कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि जनरल माइकल टी. फ्लिन को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। जनरल फ्लिन और उनके परिवार को बधाई। मुझे पता है यकीनन अब आप अच्छे से ‘थैंकसगिविंग’ मना पाएंगे।’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने जनरल फ्लिन को माफी दे दी है क्योंकि उन पर कभी मुकदमा चलाया ही नहीं जाना चाहिए था। न्याय विभाग द्वारा जनरल फ्लिन के मामले की एक स्वतंत्र समीक्षा की गई और वह इस निष्कर्ष का समर्थन करता है।’’

उन्होंने कहा कि वास्तव में, न्याय विभाग दृढ़ता से इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि फ्लिन के खिलाफ आरोप हटाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूर्ण क्षमा, अंतत: एक निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ पक्षपातपूर्ण मुकदमे को खत्म करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना