लाइव न्यूज़ :

महाभियोग की सुनवाई के लिए ट्रंप ने अपनी कानूनी टीम की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 10:38 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, एक फरवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट द्वारा उनके खिलाफ शुरू किए जाने वाले महाभियोग के मामले की सुनवाई के लिए अपनी कानूनी टीम की घोषणा की है।

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी को शुरू की जाएगी।

दूसरी बाद महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। वहीं, व्हाइट हाउस से विदा होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

अमेरिकी संसद पर छह जनवरी को हुए हमले को भड़काने के मामले में डेमोक्रेट सदस्यों के साथ ही 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी 13 जनवरी को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही का समर्थन किया था।

महाभियोग पर सुनवाई के लिए सीनेट में दो तिहाई मतों की जरूरत होगी। वर्तमान में सौ सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों के 50-50 सदस्य हैं। दो तिहाई बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस एल कैस्टर जूनियर उनकी टीम की अगुवाई करेंगे। दोनों ही वकीलों ने पिछले सप्ताह महाभियोग को असंवैधानिक बताया था।

स्कोन ने कहा, ‘‘अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और अमेरिका के संविधान का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।’’

वहीं कैस्टर ने कहा, ‘‘45वें राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने को मैं सौभाग्य की बात समझता हूं। हमारे संविधान की मजबूती की ऐसी परीक्षा पहले कभी नहीं हुई....’’

गौरतलब है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रहे थे। ट्रंप के इन दावों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में उनके समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद संसद ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला