लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी 600 डॉलर प्रति सप्ताह के पूरक बेरोजगारी भत्ता पर विपक्षियों पर पड़े नरम

By भाषा | Updated: August 1, 2020 15:29 IST

कैपिटल हिल्स में बृहस्पतिवार को बैठक बेनतीजा रहने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में कहा, "हम बेरोजगारी भत्ता का अस्थायी विस्तार चाहते हैं।" नैंसी पेलोसी ने कहा,‘‘ स्पष्ट है कि वे स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और अल्प अवधि के लिए विस्तार तभी सही है, जब दोंनो पक्ष किसी समझौते के निकट हों।’’

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन पार्टी के नेता 600 डॉलर प्रति सप्ताह के पूरक बेरोजगारी भत्ता पर विपक्षियों पर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस योजना ने अर्थव्यवस्था और परिवारों के बजट को संभाला है, लेकिन यह योजना शुक्रवार को समाप्त हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरक बेरोजगारी भत्ता आगे बढ़ाना चाहते हैं।

कोविड-19 राहत विधेयक पर बातचीत चल रही है और इसमें बेरोजगारी बीमा एक अहम घटक है। कैपिटल हिल्स में बृहस्पतिवार को बैठक बेनतीजा रहने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं ने ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक करने की घोषणा की। दोनों पक्षों ने शुक्रवार सुबह मीडिया के सामने अपना-अपना पक्ष रखा।

व्हाइट हाउस के प्रमुख मार्क मीडोज ने तत्काल ही संक्षिप्त नोटिस पर पत्रकारों से बात की, तो वहीं हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन बुलाया। मीडोज ने डेमोक्रेट्स पर बातचीत से इनकार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उन्हें पूरक बेरोजगारी भत्ता को विस्तारित करने की कोशिश तेज करने का निर्देश दिया है, लेकिन डेमोक्रेट्स इस पर राजनीति करना चाह रहे हैं। एक शीर्ष डेमोक्रेट नेता ने कहा कि व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को 600 डॉलर साप्ताहिक बेरोजगारी भत्ता को एक सप्ताह बढ़ाने का सुझाव दिया था, लेकिन हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इसे खारिज कर दिया।

उनका कहना था कि इसे एक अधिक व्यापक विधेयक के रूप में लाया जाना चाहिए, जो महामारी के वक्त राज्य और स्थानीय सरकारों को सहायता प्रदान करे,गरीबों को सहायता दे और स्कूलों और कॉलेजों को धन मुहैया काराए। हालांकि, इस दिशा में कोई निर्णय नहीं होने पर बेरोजारी भत्ता शुक्रवार को समाप्त हो गया।

पेलोसी ने कहा,‘‘ स्पष्ट है कि वे स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और अल्प अवधि के लिए विस्तार तभी सही है, जब दोंनो पक्ष किसी समझौते के निकट हों।’’ ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में कहा, "हम बेरोजगारी भत्ता का अस्थायी विस्तार चाहते हैं। यह अमेरिकियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग का काम करेगा जिन्होंने महामारी के चलते अपनी नौकरी खो दी है और उसमें उनकी कोई गलती नहीं है।’’  

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल