लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने एक बार फिर बाइडन से हार स्वीकार करने से किया इनकार, जीत का किया दावा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 01:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज की है। ट्रंप ने इसके साथ ही पूरे अमेरिका में चुनाव में धांधली के आरोपों को भी दोहराया।

ट्रंप ने बड़े अक्षरों में ट्वीट किया, ‘‘मैंने चुनाव में जीत दर्ज की। पूरे देश में चुनाव में धोखाधड़ी हुई।’’

इसके साथ ही उन्होंने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ का एक ट्वीट अमेरिका के मानचित्र के साथ टैग किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें पिछले चुनाव के मुकाबले 1.01 करोड़ अधिक मत मिले हैं जिनमें हिस्पैनिक बहुल इलाके भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह मुख्य धारा के मीडिया ने जो बाइडल को चुनाव का विजेता घोषित कर दिया था। अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए 538 सदस्यीय इलेक्ट्रोरल कालेज में 270 इलेक्ट्रोरल वोट की जरूरत होती है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडन 270 से अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल कर चुके हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के औपचारिक नतीजे अबतक घोषित नहीं किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला