लाइव न्यूज़ :

ट्रंप प्रशासन सत्ता हस्तांतरण दल को राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी सभी सूचनाएं मुहैया नहीं करा रहा: बाइडन

By भाषा | Updated: December 29, 2020 10:07 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 29 दिसम्बर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम क्षेत्रों पर उनके सत्ता हस्तांतरण दल को सभी जानकारियां मुहैया नहीं कर रहा है, जो कि ‘‘गैरजिम्मेदाराना है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा’’ है।

डेलावेयर के विलमिंगटन में बाइडन ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम को सत्ता हस्तांतरण के लिए आवश्यक जानकारी हासिल करने में रक्षा मंत्रालय और प्रबंधन एवं बजट कार्यालय में ‘‘राजनीतिक नेतृत्व’’ द्वारा उत्पन्न की गईं ‘‘बाधाओं’’ का सामना करना पड़ रहा है।

बाइडन ने कहा, ‘‘ अभी हमें निवर्तमान प्रशासन से महत्वपूर्ण सुरक्षा क्षेत्रों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी नहीं मिल रही है। मेरा मानना है कि यह गैरजिम्मेदाराना रवैया है।’’

उन्होंने आगाह किया कि उनके दल को रक्षा विभाग की बजट प्रक्रिया में ‘‘पूरी पारदर्शिता’’ चाहिए ताकि भ्रम उत्पन्न करने वाले उन सभी स्थितियों से बचा जा सके, जिनका विरोधी फायदा उठा सकते हैं।

बाइडन को विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री पद के लिए नामित सांसदों तथा भावी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित राष्ट्रीय सुरक्षा टीमों के सदस्यों एवं सलाहकारों ने महत्वूपर्ण जानकारी मुहैया कराने कराई थी, जिसके बाद उनका यह बयान आया है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी टीम ने पाया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान ‘‘ हमारी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण एजेंसियों को भारी नुकसान हुआ है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘ इनमें से कई में कर्मियों की कमी हो गई है और उनकी क्षमता तथा मनोबल भी कमजोर पड़ गया है....जो हमारी सरकार के लिए अमेरिकी लोगों की रक्षा करना कठिन बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना